
राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग के मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में मतदाता की पहली पसंद भाजपा के कोमल जंघेल है। जिसका चुनाव चिन्ह कमल फूल है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कोमल जंघेल की जीत निश्चित है जनता का आशीर्वाद तथा भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ता जिनकी मेहनत से हम खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे। भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता बुथ में रहने वाले कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बुथ कमेटी के सभी सदस्य, पन्ना प्रभारी, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल के पदाधिकारी, मंडल में रहने वाले सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जो निरंतर प्रतिदिन आपने आपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए कमर कस कर मैदान में डटे हुए हैं जो तेज धूप के बाद भी प्रचार प्रसार में पीछे नहीं हट रहे हैं। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपना बुथ 12 तारीख तक किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना है शाम 5:00 बजे तक मतदान करा कर मतदान केंद्र छोड़ेंगे उन्होंने यह भी कहां की पहले मतदान फिर जलपान भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी मेहनत और जनता का आशीर्वाद से खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव जीतेंगे । तथा बाहरी व्यक्ति जो गांव में घुसे उस पर कार्यकर्ता पौनी नजर बनाए रखें तथा वह व्यक्ति किसके घर जा रहे हैं तथा किस के प्रचार प्रसार करें इन सभी पर नजर लगाए रखें। अब पूरे समय अपने बूथ पर ही तैनात रहे ।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के सरकार द्वारा जो लोकलुभावन घोषणा पत्र बिना गंगाजल को लिए जो 24 घंटे में जिला बनाने की घोषणा किया उससे खैरागढ़ के मतदाताओं का मन में कोई प्रभाव नहीं पड़ा यह चुनाव खैरागढ़ के मतदाताओं का मान सम्मान का चुनाव में मतदाता कांग्रेश के प्रलोभन में नहीं आने वाला है। कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार रहें क्योंकि खैरागढ़ का भविष्य मतदाताओं कमल के कोमल को पहली पसंद बताया और मतदाता हर हालत में खैरागढ़ विधानसभा के उज्जवल भविष्य के लिए कमल फूल को जिताने का संकल्प लिया है।