छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पोषण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दुर्ग जिले को मिला पुरस्कार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने प्रदान किया पुरस्कार

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दुर्ग जिले को पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय नेतृत्व और अभिसरण पुरस्कार के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में सम्मानित किया। दुर्ग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती किरण सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. ठाकुर ने संयुक्त रूप से केंद्रीय मंत्री के हाथों यह पुरस्कार गृहण किया।

उल्लेखनीय है कि, पोषण अभियान में प्रमुख 6 घटक हैं जिसमें पहला घटक इंसेटिव अवार्ड है। इस घटक में समय सीमा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले राज्य, जिला, विकासखंड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पर्यवेक्षक, एएनएम को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि, पोषण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। पोषण अभियान की दो विभिन्न श्रेणियों में छत्तीसगढ़ राज्य ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस पुरस्कार को आज छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष सचिव जनमेजय महोबे ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के हाथों गृहण किया। इसके अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने करतला, कोरबा को सर्वश्रेष्ठ विकासखंड, सरगुजा बतौली और दुर्ग जिले पाटन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, सर्वेक्षणकर्ताओं, एएनएम की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए सम्मानित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पर्यवेक्षक, एएनएम दल को भारत सरकार द्वारा प्रति दल ढाई लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है।

Related Articles

Back to top button