छत्तीसगढ़

दही हांडी फोड़ व कबड्डी के साथ मनाया गया जन्माष्टमी

कोंडागांव/फरसगांव । कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बडेराजपुर ब्लाक के धामनपुरी ग्राम के मेला भाटा मैदान में पिछले चार वर्षों के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष भी भव्य रूप से हुआ, जिसमें गांव के साथ साथ, आप-पास के गांव के  गणमान्य नागरिक  सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दही हांडीफोड़ प्रतियोगिता आकर्षण प्रमुख केंद्र था, जिसमे दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के लिए  पुरुस्कार की राशि 5000रु रखा गया था साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया था जिसमे जिसमे कबडी प्रतियोगिता में  प्रथम पुरस्कार राशि 5000,रु और दूसरा पुरुस्कार राशि 2500रु रखा गया था, जिसमें, माकड़ी ब्लॉक फरसगांव, केसकाल बडेराजपुर, और नगरी ब्लाक से आए हुए टीमो ने हिसा लिया, जिनको देखने के लिए आस-पास के लोग सैकड़ो की संख्या में उमड़ पड़े।

कार्यक्रम को शांति पूर्वक सफल बनाने में गांव के प्रमुख जनों व युवाओं का सहयोग रहा जिसमें आशाराम, राजेश नेताम, देवनाथ, दुखाराम नेताम, बेदीराम, दिनेश, शर्मालाल प्रकाश राठौर रजलु, हेमलाल, धीरपाल, जियालाल गीतेश कुमार, एवं पंच सरपंच, मौजूद रहे यह जानकारी अयोजन समिति के सयोंजक मोतीलाल राठौर के द्वारा दी गई है ।

Related Articles

Back to top button