दिनाँक 26 मार्च 2022 को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अनिश्चितकालीन हड़ताल के 6वे दिन जल सत्याग्रह कर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन कर वेतन विसंगति सुधारने हेतु आंदोलन किये On 26th March 2022, on the 6th day of the indefinite strike, the Rural Health Coordinator protested against the government by conducting water satyagraha and agitated to rectify the wage discrepancy.

*दिनाँक 26 मार्च 2022 को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अनिश्चितकालीन हड़ताल के 6वे दिन जल सत्याग्रह कर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन कर वेतन विसंगति सुधारने हेतु आंदोलन किये*
रायपुर – जिले सहित प्रदेशभर में पिछले 21 मार्च से कोविड़ टीकाकरण का कार्य सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित है क्योंकि प्रदेशभर के 15 हजार स्वास्थ्य संयोजक कमर्चारी संघ अपनी वेतन विसंगति की मांग को लेकर 21 मार्च से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर है। स्वास्थ्य संयोजक कमर्चारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी अमित अवस्थी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कमर्चारी का ग्रेड पे 2200 है, जबकि अन्य विभागों में कार्यरत कमर्चारियों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 या 2800 किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के चलते स्वास्थ्य संयोजक कमर्चारी अब तक 2200 ग्रेड पे पर ही कार्य कर रहे है। स्वास्थ्य संयोजकों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कुछ ही कैडर 2200 ग्रेड पे कार्य कर रहें है, लेकिन मौजूदा समय में सभी की विसंगति दूर किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य संयोजको का अब तक कोई विसंगति सुधार नहीं हुआ है साथ ही इनका प्रमोशन पद सुपरवाइजर 2400 ग्रेड पे और ब्लॉक प्रशिक्षक अधिकारी का2800 ग्रेड पे है, जबकि किसी भी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट होने पर ग्रेड पे 4200 से कम नहीं है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और विभाग के सुस्त कायर्वाही के चलते वेतन विसंगति बरकरार है। इसलिए इस बार वेतन विसंगति को दूर करने का सभी 15000 स्वास्थ्य संयोजक ने मन बना लिया है और 21 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर शासन प्रशासन को वेतनविसंगती सुधारने के लिए आंदोलन कर रहे। आंदोलन के 6वे दिन स्वास्थ्य संयोजक जल सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन कर रहे, संघ के संरक्षक विजय झा द्वारा बताया गया की स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघर्ष करने वाले कमर्चारी है जिस तरह से पुरानी पेंशन बहाल किए। उसी तरह सरकार को स्वास्थ्य संयोजकों की वेतन विसंगति दूर करना चाहिए। आपको बता दे कि स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक के द्वारा 2016 में ही वेतन विसंगति दूर करने अवर सचिव को पत्र लिखा गया था लेकिन 2016 के बाद से 2022 तक 6 साल में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया जिससे कमर्चारियों में आक्रोश है और स्वास्थ्य संयोजक इस बार सरकार के घोषणा पत्र के अनुरूप अपनी वेतन विसंगति सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।