Uncategorized
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साजा ने शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220323-WA0099.jpg)
बेमेतरा:- साजा विधानसभा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहीद दिवस मनाया। वही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर अभाविप साजा ने श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। एबीवीपी के नगर मंत्री देवीलाल ने बताया 23 मार्च 1913 को 7 बज कर 33 मिनट पर उनको फांसी दी थी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने के समय पर नगर मंत्री देवीलाल, नगर सह मंत्री रूपेंद्र यदु, अमित निषाद, प्रिया डहरिया, भोला, कुशल, मानसिंह, संदीप यदु, सूर्यकान्त, अजय साहू, दंतेश्वरी साहू, रंजीत, सौरभ, दुर्गा साहू, खोमन आदि सभी अभाविप कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।