नागरिकों की शिकायत पर रुकवाया गया अवैध निर्माण

दुर्ग! वार्ड 18 शक्ति नगर आशा नगर में नगर पालिक निगम दुर्ग से मकान बनाने का परमिशन लेने के बाद अतिरिक्त भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसका वार्ड नागरिकों द्वारा शिकायत किये जाने के बाद आज आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया गया। कार्यवाही के दौरान उपअभियंता गिरीश दीवावन, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है वार्ड 18 शक्ति नगर आशा नगर निवासी रविन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग से मकान निर्माण का परमिशन लिया गया था लेकिन उनके द्वारा अतिरिक्त भूमि में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था। वार्ड नागरिकों की शिकायत पर आयुक्त के निर्देशानुसार निगम अधिकारी द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। निगम अधिकारियों ने निर्माणाधीन मकान के दस्तावेजों को मंगवा कर उसका परीक्षण किया गया। जहॉ अतिरिक्त भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। निगम अधिकारी ने अतिक्रमणकारी व्यक्ति को समझाईश देकर अवैध निर्माण कार्य को रोका गया।