छत्तीसगढ़

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 21 मार्च 2022। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत पंडरिया तहसील के ग्राम मुनगाडीह निवासी प्रीति की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री सुद्धु सिंह और ग्राम रूसे निवासी नीराबाई की चिमनी के गिरने से गंभीर रूप से जलने के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जगराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button