सावित्री बाई फुले महिला महाराष्ट्र मंडल ने उमंग उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

भिलाई। सावित्री बाई फुले महाराष्ट्र मंडल के समाज सेविकाओं द्वारा सावित्री बाई फुले के तैलचित्र के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस मुख्य अतिथि महिल कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं उज्वल महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष नीलू लिमेश थी। नीलू लीमेश ने उद्बबोधन में बताया की समाज सेविका सावित्री बाई फुले महिलाओं की प्रेरणा स्रोत है । हम सब महिलाओं को उनके बताए गए मार्ग दर्शन को अमल कर आगे बढऩा होगा ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंदा शेगोकर ने बताया कि हम सब सावित्री बाई फुले के बताए गए मार्ग पर चलने की कोशिश करते है, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को एवं मुख्य अतथि का पौधे देकर सममानित किया । वृक्ष लगाओ धरा बचाओ का संदेश दिया इस अवसर पर उपाध्यक्ष कल्पना उपाले नंदा कांडलकर कोषाध्यक्ष वैशाली काले कल्पना गनोरकर विधा भारती गणोरकर भाग्य शेगोकार आदि सदस्यों ने सहयोग सराहनीय था सभी सदस्यों ने सावित्री बाई फुले के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।