छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में नपं चिखलाकसा के युवाओं को मिला महत्वपूर्ण जिम्मेदारी Youth of Napan Chikhlaksa got important responsibility in Youth Congress Executive

*युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में नपं चिखलाकसा के युवाओं को मिला महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र (कोको) पाढ़ी एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के द्वारा जारी जिला कार्यकारिणी की अनुमोदित सूची में नगर पंचायत-चिखलाकसा के युवाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
उक्त कार्यकारिणी सूची में डौंडी ब्लॉक युवा कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष चंदन ग्वाल को जिला महासचिव, युवा नेता राहुल कड़पति को जिला सचिव और गजेंद्र ठाकुर को डौंडी ब्लॉक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।।
युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी में क्षेत्र के युवाओं को महत्वपूर्ण स्थान मिलने पर चिखलाकसा क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है, वहीं युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, छग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी। एवं जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button