छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों ने बनाया भाजपा को नंबर एक

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के अंतर्गत बुधवार को पश्चिम मंडल भिलाई में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन थे। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि कैसे कुछ दशकों पूर्व 2 सांसदों की पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी। ये संभव हो पाया है पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से। यह कार्यकर्ताओं की ही मेहनत का फल है जो आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता समर्थक, महिलाएं  एवं नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की। श्री पाण्डेय ने नई सदस्यता प्राप्त किये सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता प्राप्त करने के लिए धन्यवाद दिया एवं स्वागत स्वरूप उनको पहचान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह भदौरिया, पूर्व पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि संजय दानी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व पार्षद भागचंद जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू, पार्षद दिनेश यादव मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन चन्ना केशवलू द्वारा किया गया। इस अवसर पर जी. अमर, प्रकाश राव, वी. सूर्या राव, डी. मरिया दास, जागीर सिंग, तिलक राज, पी. वाल्सन, श्रीमती उपासना साहू, श्रीमती सुमन कन्नौजे, सुश्री नीता चौरसिया, श्रीमती कल्पना बागड़े, श्रीमती पूर्णा राव, श्रीमती लक्ष्मी पार्वती, श्रीमती ज्योति ठाकुर, ज्ञानेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button