छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है : मंत्री श्री मोहम्मद अकबर राज्य सरकार जो भी काम करती है, वह है : मंत्री मोहम्मद अकबर

।। समाचार।।

प्रदेश सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है : मंत्री श्री मोहम्मद अकबर

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा में मरार पटेल समाज के भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा, 12 मार्च 2022। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा प्रवास के दौरान मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपए मंत्री श्री अकबर द्वारा मंजूर किए गए थे। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, बोडला जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्री मनहरण श्रीवास, शाकंभरी बोर्ड के सदस्य श्री हरि पटेल, श्री सीताराम पटेल, अशोक पटेल, श्री परदेशी पटेल, श्री रामचरण पटेल, श्री धुष पटेल सहित समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पटेल समाज के भवन के निर्माण के लिए मोहम्मद अकबर ने अपने विधायक निधि से 25 लाख रुपए की राशि दी है। श्री अकबर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश सरकार ने किसानों की कर्जा माफी, 25 सौ रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने सहित अन्य वायदे किए थे। प्रदेश में नई सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया। 25 सौ रुपए में धान खरीदी की तो भारत सरकार की तरफ से पत्र आ गया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को 25 सौ रुपए की दर से भुगतान किया गया तो उस धान का चावल एफसीआई में जमा नही लिया जाएगा। इसके निराकरण के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई। प्रदेश सरकार ने इस योजना को बनाकर केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अतरिक्त राशि किसानों के खाते में राज्य सरकार ने जमा कराई। प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की दर से राशि प्रदान करने पर किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान हो गया। श्री अकबर ने कहा कि इस खरीफ वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपए में 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। अब किसानों से 2540 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रुपए की दर से सहायता राशि प्रदाय कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप एपीएल और बीपीएल वर्ग के लोगो का राशन कार्ड बनाने का कार्य किया। अब परिवार बढ़ रहा है तो परिवार का विभाजन कर अलग-अलग कार्ड बना रहे है। अभी इस तरह के 8500 नए कार्ड बनाए गए है।
उन्होने ने कहा कि सहसपुर लोहारा क्षेत्र में विकास के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सड़को के छाल बिछाने से लेकर पुल पुलियो का निर्माण कराया। यहां तक कि सूतियापाट बांध भी उन्होंने बनवाया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर 80 प्राथमिक शाला के नवीन भवनों के निर्माण के लिए 11 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत कराई। केबिनेट मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार भी व्यक्त किया। श्री अकबर ने पटेल समाज में आई राजनैतिक जागरूकता के लिए इसकी सराहना भी की। उन्होंने कहा कि आज पटेल समाज के कई लोग राज्य सरकार की संस्थाओं में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम को पंडरिया की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित पटेल समाज के प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। इसमें भगवान सिंह पटेल,हरी सिंह पटेल,सीताराम पटेल,रामकुमार पटेल,रामचरण पटेल आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button