बिलासपुर

कासा संस्था रतनपुर द्वारा ग्राम लालमाटी के ग्रामीण संदर्भ केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

रतनपुर -कासा संस्था रतनपुर द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक ग्रा. प. रिगवार अंतर्गत ग्राम लालमाटी के ग्रामीण संदर्भ केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमे 50 गांवों से लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया है। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीण महिलाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त करने हेतु संदेश दिया गया है, जिसमे नशापान, घरेलू हिंसा, महिला शोषण, महिला के अधिकार, पलायन आदि विषय सामिल है।
महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष महिला अथितियों द्वारा महिला संबंधी विविध विषयों पर संबोधन किया गया जिसमें महिला के स्वास्थएवं पोषण, पलायन से महिला दुर्व्यवहार और उसके प्रभाव, परिवार में रूढ़िवादी सोच एवं उसके प्रभाव, घरेलू उत्पाद बाजार तक कैसे लाये और ज्यादा मुनाफा कैसे मिले आदि विषय सामिल है। महिला सम्मेलन के दूसरे दिन विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती किर्ती किरण नोर्गे सेक्टर सुपरवाइजर, महिला बाल कल्याण विकास कोटा इनको आमंत्रित किया गया। श्रीमती किर्ती किरण नोर्गे इन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला स्वास्थ, पोषण एवं महिला समस्या, महिला एवं किशोरियों के लिए विशेष सरकारी योजनायो के बारे में जानकारी दी जैसे मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला कोष, किशोरियों के शिक्षण आदि।
पश्चात कोरोना काल मे विशेष कार्य के लिए 15 सक्रिय महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। और दो दिवसीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें समस्त कासा टीम एवं ग्रामीण कार्यकर्ता, जागो जन परिषद संघटन के मुखिया एवं ग्रामीण महिलाओं का विशेष सहयोग था।

Related Articles

Back to top button