छत्तीसगढ़

सीएम के खिलाफ एफआइआर की मांग

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बिलासपुर- भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने सीएम भूपेश बघेल पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।

मोर्चा के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या व जिला संयोजक लक्की बंजारे समेत कार्यकर्ता रविवार को सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले के बैकुंठपुर के संकल्प शिविर में प्रतिबंधित शब्द का उपयोग किया है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद में होने के बाद भी इस तरह का अपमानजनक शब्द का प्रयोग करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उनके इस बयान से अनुसूचित जाति वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री बघेल को सार्वजनिक मांफी मांगने की बात कही है। अन्यथा उनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button