छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
पुरानी पेंशन योजना बहाली पर महापौर पाल ने सीएम का जताया आभार
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/03/aabhar.jpg)
भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा की। जिससे नगरीय निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री का आभार माानते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। अधिकारी/कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है, हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। महापौर नीरज पाल विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष भेट कर उन्हे नगरीय निकाय अधिकारी/कर्मचारियों की ओर से गुलदस्ता भेंट कर पुरानी पेशन बहाली के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महापौर श्री पाल ने भिलाई निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी।