Uncategorized

शहर का तापमान 24 घंटे बाद भी महज चार डिग्री ही बढ़ पाया है

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- फेथई चक्रवात का ऐसा असर है कि शहर का तापमान 24 घंटे बाद भी महज चार डिग्री ही बढ़ पाया है। बुधवार को 19.7 डिग्री तापमान था। जो गुरूवार को बढ़कर 24 डिग्री पर पहुंचा जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से रात तक ठंड ऐसी रही कि पूरा शहर ही गर्म कपड़ों में दिखाई दिया। मौसम विभाग ने अब रात के तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। वहीं फेथई चक्रवात का असर अब खत्म हो रहा है, लेकिन धूप निकलने के बाद भी दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान तीन डिग्री नीचे चला गया है। दिसंबर में पहली बार 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह घंटों कोहरा छाने के बाद शाम होने के बाद फिर से कोहरे ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button