जांजगीर

महिलाओं ने हर क्षेत्र में बनाई अपनी पहचान-  टी एस सिंहदेव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने जिले की पांच महिला मेट का ऑनलाइन किया सम्मान,

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने जिले की पांच महिला मेट का ऑनलाइन किया सम्मान,
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संबोधित,
जिले की पकरिया झूलन की मेट सविता यादव से की चर्चा, सभी महिला मेट को दी शुभकामनाएं,

जांजगीर-चांपा-  पंचायती राज व्यवस्था के हर क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हो रही है। महिलाएं पुरूषों के समान कार्य कर रही है। महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना है ताकि वे आर्थिक रूप से परिवार का सहयोग कर सकें । महात्मा गांधी नरेगा के संदर्भ में महिला मेट की भागीदारी बढ़ी है।
     उक्ताशय के विचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत महिला मेट से चर्चा करते हुए कही। महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर महिला मेट को सम्मानित किया।
     बुधवार को  कलेक्टोरेट जांजगीर के  एनआईसी कक्ष में पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच एवं महिला मेट को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि महिलाएं मेट की भूमिका निभा रहीं हैं। वे  चारदीवारी से बाहर आकर पुरुषों की  बराबरी के साथ कार्य करते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब परिवार में महिलाएं भी आर्थिक रूप से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं।
मंत्री  सिंहदेव ने मेट सविता यादव से की चर्चा-
     जिले के विकासखंड अकलतरा के पकरिया झूलन की रहने वाली महिला मेट सुश्री सविता यादव से चर्चा की। सविता ने अपना परिचय दिया, मंत्री श्री सिंहदेव ने उनसे मजदूरी एवं कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सविता ने श्री सिंहदेव को कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
प्रमाण पत्र  प्रदान कर किया गया सम्मानित-
    मंत्री  सिंहदेव की उपस्थिति में जिले की पांच महिला मेट श्रीमती पुलोजमा बाई खैरवार जूनाडीह जनपद पंचायत बलौदा,  सविता यादव पकरिया झूलन जनपद पंचायत अकलतरा, सुमित्रा बाई यादव मुक्ता जनपद पंचायत जैजैपुर, सुश्री चित्रलेखा बरेठ सरखों जनपद पंचायत नवागढ़ और  आशा टंडन केसला जनपद पंचायत पामगढ़ को जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button