छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री जनचौपाल में दोबारा पहुंची संविदा नर्से बोलीं- जनवरी से आश्वासन ही मिल रहा वेतन नहीं

जनवरी से नहीं मिल रहा वेतन
संविदा नर्स कर्मियों ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से उनके सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई। इस मामले को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से आवेदन किया जा चुका है। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। वेतन नहीं मिलने से सभी लोगों ने ड्यूटी जाना छोड़ दिया है। वहीं, दूसरी बार सीएम को अपनी समस्या बताने के बाद एक बार फिर से आश्वासन मिला है।

– जांजगीर चांपा जिले से कुछ लोग गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आए हुए है। लोगों ने बताया कि बीमारी के इलाज कराते-कराते पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई है। ऐसे में अब सीएम साहब ही उनका सहारा है।
– एक शख्स नागपुर महाराष्ट्र के यात्रा करने के लिए आर्थिक मांग को लेकर जनचौपाल में पहुंचे हुए है।
– जशपुर जिले से पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक सहायता के लिए जनचौपाल में पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button