छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना स्थल का एसएसपी ने दिया स्थल निरीक्षण करने निर्देश सेतु,आरटीओ और ट्राफिक पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया परीक्षण,और पता लगाया कारण

भिलाई।  एसएसपी बी.एन.मीणा द्वारा जिले में हुई तीन दिनों से रही गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का संबंधित विभाग से समन्वय कर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस दुर्ग  नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग सेतु के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके परिपालन में सर्वप्रथम धमधा नाका ओवर ब्रिज स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें  जितेन्द्र यादव, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, आर.पी.सराफ, अनुविभागीय अधिकारी, उप संभाग सेतु दुर्र्ग, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, परिवहन निरीक्षक विकाश शर्मा, एवं आरटीओं अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। सेतु संभाग के एस.डी.ओ.

आर.पी.सराफ  द्वारा बताया गया यह ब्रिज 40 साल पुराना और तत्समय के हिसाब से पर्याप्त था परंतु वर्तमान में वाहनो का दबाव अत्यधिक हो गया है। अत: जितनी चौड़ी यह ब्रिज है उसी प्रकार 01 अन्य ओवर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता है, साथ ही दिन के समय में भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित होना चाहिए। इसी प्रकार ठगड़ा बांध ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान सेतु संभा- के एस.डी.ओ. आर.पी.सराफ  द्वारा बताया गया ब्रिज के ऊपर दो मोड़ दिया गया है। इन मोड पर वाहन अनियंत्रित होकर रांग साईड पर चले जाते है। अत:  ब्रिज के ऊपर डिवाईडर निर्माण 15 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण कराया जावेगा।
भिलाई नगर निगम क्षेत्र के डबरा पारा में हुए सड़क दुर्घटना का निरीक्षण के दौरान महापौर नीरज पाल, बांगडे, जोन कमिश्नर नगर पालिका निगम भिलाई, गुुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, परिवहन निरीक्षक विकाश शर्मा, विष्णु ठाकुर, परिवहन विभाग दुर्ग द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण स्थल पर महापौर द्वारा डबरा पारा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक डिवाईडर निर्माण एवं उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु कार्य जल्द पूर्ण कराने निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button