Uncategorized

*कक्षा 12वीं की हिन्दी विशिष्ट की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न*

*(तहसीलदार एवं बीईओ की टीम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण)*

 

बेमेतरा:- छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 मे विषय हिन्दी विशिष्ट की परीक्षा आज बुधवार 02 मार्च 2022 को आयोजित हुआ। जिसमें कुल 109 हायर सेकेण्डरी केन्द्र में परीक्षा आयोजित हुआ। कक्षा 12वी में कुल पंजीकृत 10661 विद्यार्थी है। जिसमें 10619 में 10289 प्रविष्ट एवं 330 अनुपस्थित थे। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र खण्डसरा, सेमरिया, बटार, बाल.दाढी, कन्या दाढी, का निरीक्षण किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा कन्या बेमेतरा ,बाल.बेमेतरा, तिलईकुडा, श्री पब्लिक बेमेतरा, एम्बो स्कूल बेमेतरा, ज्ञानोदय बेमेतरा, इण्डियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार खम्हरिया द्वारा कन्या खम्हरिया, बा. खम्हरिया, खाती, बनरांका, सरस्वती शि.मंदिर खम्हरिया का निरीक्षण किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा द्वारा परीक्षा केन्द्र सहसपुर का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार नवागढ द्वारा परीक्षा केन्द्र गोढीकला, मुरता, सम्बलपुर का निरीक्षण किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ द्वारा परीक्षा केन्द्र प्रतापपुर, गाड़ामोर, झाल का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बेरला द्वारा परीक्षा केन्द्र गुधेली का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा।

Related Articles

Back to top button