छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम के भव्य फ्लावर शो में उमड़ी भारी भीड,रंग बिरंगे खूबसूरत फूलों ने लोगो का मोहा मन विधायक,महापौर सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जनता ने उठाया लुफ्त

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा आज शहर विंधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में निगम द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व एवं पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के निरंतर सक्रियता से तीसरी बार राजेंद्र पार्क में भव्य फ्लावर शो का भव्य आयोजित किया गया।

फ्लावर शो के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,आयुक्त हरेश मंडावी,पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। क ार्यक्रम में समस्त एमआईसी सदस्य,पार्षद,एल्डरमेन और सैकड़ो की संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण और उनके स्वास्थ्य के प्रति मनोरंजन के प्रति भी हमारा दायित्व बनता है

इस कार्य को आज नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में राजेंद्र पार्क में तीसरी बार भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम आयोजित कर कुछ दायित्व को निभाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप दुर्ग शहर में सड़कों का सुंदरीकरण चौड़ीकरण कार्य के लिए राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नगर निगम द्वारा यह तीसरी बार मनोरंजन के कार्य के तहत या भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोग पहले भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा मैत्री गार्डन में ही फ्लावर शो का आयोजन होता है परंतु अब शहर की जनता सहित आसपास के शहर के नागरिक भी अब यह जानने लगे हैं दुर्ग के राजेंद्र पार्क में भी नगर निगम द्वारा फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है

और यह बात आज साबित हो रही है,इतनी बड़ी संख्या में इस फ्लावर शो में आज जनता उमड़ी हुई है। उन्होंने कहा इस फ्लावर शो में एक और जहां फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है अनेक प्रजातियो के पौधे का प्रदर्शन किया गया है वहीं दूसरी स्कूल के बच्चों का ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इस फ्लावर शो के कार्यक्रम के लिए हमारे पर्यवारण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा विगत 10 दिनों से लगातार की है। उन्होंने बताया जनता के मनोरंजन के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं महिला स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित सामानों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है

एक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है इस तरह से आम जनता के मनोरंजन के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को आयोजित किया गया आने वाले समय में और  हम  इससे बेहतर कर सकें ऐसा प्रयास करेंगे। रंग बिरंगे खूबसूरत फूलों का दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में लगे फूलों की तारीफ करते हुए कहा राजेन्द्र पार्क में हो रहे भव्य फ्लावर शो का आयोजन तारीफे काबिल है।

राजेंद्र पार्क के इस कार्यक्रम में एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी,दीपक साहू,ऋषभ जैन,श्रीमती जयश्री जोशी,सुश्री जमुना साहू,संजय कोहले,भोला महोबिया,शंकर सिंह ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, हामिद खोखर,अनूप चंदनिया,सुश्री श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज,श्रीमती प्रेमलता साहू,

श्रीमती नजहत परवीन, एल्डरमेंन कृष्णा देवांगन, श्रीमती रत्ना नारमदेव, हरीश साहू,देव सिन्हा, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी, सहायक अभियंता आर के जैन, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,दुर्गेश गुप्ता एवं हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button