Uncategorized

*देवरबीजा में पल्स पोलियो अभियान शुभारंभ किया गया*

बेमेतरा:- जिले में 27 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा। आपको बता दे जिले के सभी विकासखण्ड क्षेत्र के नगर व ग्रामीण अंचलों में पल्स पोलियो का अभियान पर बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो पिलाया जा रहा है। वही बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरबीजा में 27 फरवरी को आंगनबाड़ी में ग्राम के सभी बच्चे शून्य वर्ष से 5 वर्ष तक को सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो “दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार” पिलाया जा रहा है जिसमे ग्राम के सभी नन्हे बच्चों को आंगनबाड़ी में माता अपने बच्चे को पल्स पोलियो पिलाने के लिए आगे आये। गौरतलब है कि विकासखण्ड के सभी ग्राम में यह पल्स पोलियो दिवस 27 फरवरी मनाये। जिसमे ग्राम पंचायत देवरबीजा से नोहर सिंह देवांगन सरपंच प्रतिनिधि एवं संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने ग्राम पंचायत देवरबीजा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवांगन, ग्रा. पं. सदस्य रामेश्वर देवांगन, मितानिन सावित्री देवांगन, कोतवाल ईश्वरी चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button