कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा। राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तुकाराम साहू”तरुण” होंगे सम्मानित…

कवर्धा। (जीवन यादव सबका संदेश) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा,समर्पण व जागरण के लिए जाना जाता है। पीजी कॉलेज कवर्धा के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर मुकेश कामले से मिली जानकारी के अनुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेवकों को विश्वविद्यालय स्तर पर 25 फ़रवरी को सम्मानित किया जाएगा जिसमें पीजी कॉलेज कवर्धा के वरिष्ठ स्वयंसेवक तुकाराम साहू”तरुण” का नाम भी उल्लेखित है। मिली जानकारी के अनुसार तुकाराम 2016 से रासेयो में सक्रिय हैं औऱ हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोना से राष्ट्रीय एकता शिविर अराभवी कर्नाटक 2017 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है, 2016-18-19-21 में विभिन्न राज्य स्तरीय शिविर व बीते महीने पश्चिम बंगाल(पुरुलिया) में आयोजित राष्ट्रीय एकता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। लॉकडाउन व कोविड की स्थिति में भी विभिन्न जनजागरुकता, सेवा कार्य किया है,साथ बता दें कि बीते 2 जनवरी को अपने जन्मदिन पर तुकाराम ने नेत्रदान की घोषणा कर एक मिसाल प्रस्तुत किया है,युवा जागरण के कवि के रूप में भी प्रदेश में ख्याति है,जिसका वे भरपूर प्रयोग करते हैं।तुकाराम को सम्मानित किए जाने की जानकारी से जिला संगठक श्रीमती डॉ एस के परिहार,प्राचार्य डॉ बी एस चौहान,पीओ मुकेश कामले,प्राध्यापकगण व मित्र स्वयंसेवकों ने बधाईयां दी है।

Related Articles

Back to top button