Uncategorized
मानस संगीत के लिए समर्पित कैलाश आदित्य और सीएल देवांगन सम्मानित माता शबरी जयंती के अवसर पर आयोजन भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सम्मान

जांजगीर. माता शबरी जयंती के अवसर पर जांजगीर स्थित पुरानी बस्ती के कैलाश आदित्य और सीएल देवांगन का आज अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि मानस संगीत के लिए प्रतिबद्ध दोनों वरिष्ठ नागरिक लंबे समय से मानस टीका, संगीत के साथ ही धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सक्रियता से जुटे हैं।
उनके धर्म और समाज के प्रति समर्पण को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं ने उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु राठौर, पूर्व एल्डरमेन अनुराग तिवारी, टीसीएल कॉलेज के पूर्व छात्र संघ सचिव सुदीप उपाध्याय , भोलू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।