*देवकर में 18 वर्षीय किशोरी ने मिट्टी की तेल छिड़ककर कर की सुसाइड, घटना में अज्ञात कारणों का पता लगाने में जुटी देवकर चौकी की पुलिस*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर के परपोड़ी मार्ग पर स्थित वार्ड क्रमांक 11 की रहवासी एक अट्ठारह वर्षीय किशोरी का अज्ञात कारणवश विगत कल 22 फरवरी को आत्मदाह कर खुदकुशी कर लिये जाने की सूचना प्रकाश में रही है। जिसके बाद घटनास्थल सहित नगरभर में सनसनी फैल गयी। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का स्पष्ट पता नही चला पाया है। वही मृतक किशोरी नगर की शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वी की छात्रा बताई जा रही है।इस मामले में पुलिस चौकी देवकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कल मंगलवार को दोपहर ढाई बजे घटित हुई है। जिसमें किशोरी बालिका ने मिट्टी के तेल छिड़ककर अपनी जान दे दी है। इस सम्बंध में चौकी पुलिस के स्टॉफ द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम कराया जा चुका है।जिसमे पुलिस की टीम द्वारा आत्महत्या के कारणों की पतासाजी की जा रही है।