छत्तीसगढ़

घर में अकेली थी महिला, मौका देख युवक ने कर दिया ऐसा काम

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा- आठ माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस बलौदाबाजार भटगांव से गिरफ्तार कर कोरबा ले आई है। घटना के बाद से वह फरार था। आरोपित मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर का रहने वाला है। 23 दिसंबर 2018 को बाल्कोनगर के सतनाम नगर में रहने वाला राज बंजारे उर्फ किशन बंजारे पिता आजू बंजारे (21) ने बाल्को थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

इसकी जानकारी महिला ने परिजन को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत बाल्को पुलिस से की। पुलिस इस मामले में धारा 376 कायम कर आरोपित की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राज बंजारे भटगांव बिलाईगढ़ बलौदाबाजार में छिपा है। पुलिस की एक टीम को बलौदाबाजार रवाना किया गया। शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोरबा ले आई।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button