छत्तीसगढ़

पक्षीराज बस हुई दुर्घटना का शिकार ,कबीरधाम जिले के कुकदुर के पास हुई घटना Pakshiraj bus accident happened near Kukdur in Kabirdham district

 

कवर्धा छत्तीसगढ़

कवर्धा में सोमवार सुबह प्रयागराज से आ रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। हादसा कुकदूर क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार बस नंबर एमपी 18 P 0383 सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्रयागराज से बेमेतरा जा रही थी। वहीं कवर्धा-बेमेतरा बार्डर पर पंडरिया ब्लॉक के बजाग-कुकदुर मार्ग पर हनुमत खोल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।

 

बस में 60 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि 15 घायल है। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button