छत्तीसगढ़

शहीदों की याद में 30 जनवरी को दो मिनट का मौन॥

शहीदों की याद में 30 जनवरी को दो मिनट का मौन॥

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए जवानों की याद में 30 जनवरी को सवेरे 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अनुदेश अनुसार 30 जनवरी को अन्य गतिविधियों को रोक सवेरे 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाए। जहां सायरन/आर्मी गन उपलब्ध हों वहां दो मिनट की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन/आर्मी से दी जाए। सायरन 10.59 बजे से 11.00 बजे तक बजाई जाए तथा दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुनः क्लीयर सायरन बजाई जाए। सिग्नल/सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाए और मौन धारण करें। जिन स्थानों पर सिग्नल/सायरन की कोई व्यवस्था न हो वहां सवेरे 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को अनुदेश दिए जाए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button