छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने किया किया 14 मंडलों में पुतलादहन BJYM did effigy burning in 14 mandals*

*भाजयुमो ने किया किया 14 मंडलों में पुतलादहन*
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह के नेतृत्व में पूरे 14 मंडल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

 

 

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने बताया कि
विधानसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में जगह-जगह चुनावी सभा करके कहा था कि बेरोजगारों को 2500 रु बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार और शराबबंदी ऐसे 36 वादा किया था लेकिन सरकार बने 3 साल पूरा होने के बाद भी इन वादों को पूरा नहीं किया गया और उसके बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता राहुल गांधी से बेरोजगारी भत्ता मांगने जाते हैं तो कांग्रेस की पुलिस द्वारा युवाओं को गिरफ्तार किया जाता है जिसके विरोध में भाजयुमो ने पुतला दहन किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री नीतीश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह , अजय ठाकुर , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिल साहू,मुकेश सेन,सोनू ठाकुर,अंचल गुप्ता,सौरभ शर्मा,राजा पाली,राकेश यादव,तुषार साहू,राकेश साहू,नीलकमल, शुभम गुप्ता, नितेश अग्रवाल,दुर्गेश श्रीवास भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button