छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सेवानिवृत्त होने वालों को महापौर निर्मल ने शाल ओढ़ाकर दी बिदाई

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा द्वारा सहसम्मन अपने वरिष्ठ कर्मचारी नानूचंद कोसरे, सफाई कामगार 62 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के बाद कार्यालय सभागार कक्ष में विदाई दी गई। महापौर  निर्मल कोसरे द्वारा साल श्रीफल देकर सम्मानीत किये। उक्त कर्मचारी की भूरी प्रसंशा करते हुए अपने परिवार के साथ शेष बचे समय को व्यतीत करे , स्वस्थ्य रहे और दीर्धआयु रहे। नानूचंद साडा के समय से कार्यरत कर्मचारी है। वे विगत कोविड की समय बड़ी मेहनत व लगन के साथ नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के कार्यो को सहज रूप से किये।

आज इसी स्वास्थ्य कर्मचारी के बदौलत निगम को दिल्ली के सदन में सर्वोच्च स्तर पर सम्मान मिला। ये सभी स्वास्थ्य कर्मचारी प्रशासन के साथ तालमेल रख सहभागिता के साथ कार्य किये। जिसके बदौलत आज हम विश्व महामारी कोविड-19 में कामयाब रहे है। आज स्व.सहायता समूह के 15 सफाई कर्मचारी को प्रोत्साहन स्वरूप वर्दी प्रदाय किया गया।

इस दौरान एमआईसी सदस्य मनोज डहरिया, डे.साहब, मनीष वर्मा, अभिषेख वर्मा, हेमंत , टेनेन्द्र ठाकरे, भूपेन्द्र कुमार, डी.वेकट , कार्यपालन अभियंता एसके जैन, सहायक अभियंता डीके पाण्डेय, सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एके चन्द्राकर, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा कर्मचारी संघ की ओर से रामअवतार साहू, राजूवर्मा, चुम्म्न साहू आदि लोग उपस्थित थेे।

Related Articles

Back to top button