*खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220202-WA0016.jpg)
बेमेतरा:- राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से नियमित रूप से किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर अब 7 फरवरी तक धान उपार्जन किया जायेगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान द्वारा धान उपार्जन केंद्रों का लगातार निरीक्षण एवं अवलोकन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में उन्होने आज विकासखण्ड बेरला के धान उपार्जन केंद्र अछोली, बारगांव एवं किरीतपुर तथा नवागढ़ ब्लॉक के नांदघाट का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से आत्मीय बातचीत की और समिति में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि धान विक्रय में किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होना चाहिए। सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। उन्होने समिति प्रबंधक को निर्धारित नियमों के तहत टोकन जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने डेनेज, पानी निकासी, स्टेकिंग, परिवहन, धान खरीदी की मात्रा आदि के बारे में जानकारी ली और समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री राजेश जायसवाल सहित उपार्जन केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित थे।