मौनी अमावस्या आज, जानें इस सप्ताह के व्रत एवं मुहूर्त Mauni Amavasya today, know this week’s fast and Muhurta

अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा माह फरवरी 2022 आज से प्रारंभ हो गया है. इस माह के पहले सप्ताह में विवाह, मुंडन, नामकरण, प्रॉपर्टी खरीदारी आदि के शुभ मुहूर्त हैं. इस सप्ताह में कुछ प्रमुख व्रत एवं त्योहार भी हैं, जिसमें मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya), गुप्त नवरात्रि
, गणेश जयंती (Ganesh Jayanti), विनायक चतुर्थी, वसंत पंचमी (Basant Panchami), सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) आदि प्रमुख हैं. यह सप्ताह मांगलिक कार्यों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह के व्रत एवं त्योहार (Fast And Festivals) और शुभ मुहूर्त के बारे में.
फरवरी 2022 पहले सप्ताह के व्रत एवं त्योहार
01 फरवरी, मंगलवार: माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या या भौमवती अमावस्या
02 फरवरी, बुधवार: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
04 फरवरी, शुक्रवार: विनायक चतुर्थी, गणेश जयंती
05 फरवरी, शनिवार: सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी
फरवरी 2022 शुभ विवाह मुहूर्त
फरवरी के पहले सप्ताह में शुभ विवाह के लिए मुहूर्त 03 दिन हैं. 04, 05 और 06 फरवरी को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है.
फरवरी 2022 मुंडन मुहूर्त
फरवरी के इस पहले सप्ताह में मुंडन के लिए सिर्फ एक मुहूर्त है, वह भी 03 फरवरी दिन गुरुवार को. इस दिन मुंडन संस्कार कराए जा सकते हैं.
फरवरी 2022 नामकरण मुहूर्त
इस पहले सप्ताह में बच्चों के नामकरण के लिए कुल 06 मुहूर्त हैं. आप इस सप्ताह की तारीख 2, 3, 4, 5, 6 फरवरी को अपने बच्चे का नामकरण कर सकते हैं.
फरवरी 2022 गृह प्रवेश मुहूर्त
फरवरी के पहले सप्ताह में गृह प्रवेश के लिए सिर्फ एक दिन 5 फरवरी शनिवार को मुहूर्त बन रहा है. इस दिन आप सुबह 07:07 बजे से लेकर 27:49 बजे तक गृह प्रवेश कर सकते हैं.
फरवरी 2022 प्रॉपर्टी खरीदारी मुहूर्त
इस सप्ताह में आपको प्रॉपर्टी में प्लॉट, फ्लैट, मकान, वाहन आदि खरीदना है, तो 05 फरवरी और 06 फरवरी को खरीद सकते हैं. इन दो दिनों में खरीदारी के लिए अच्छे मुहूर्त हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Sabkasandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)