Uncategorized

*कबीर पंथी प्रकाशमुनि साहब के घर कांग्रेसी नेता की गुंडागर्दी पर – प्रदेश प्रवक्ता ज्योतिष कुमार ने त्वरित कार्यवाही की मांग की*

एक काँग्रेसी नेता द्वारा अतिक्रमण कर छज्जा डाल दिया है। मना करने पर कांग्रेस नेता के लोगों ने गाली-गलौज भी की है। प्रकाश मुनी साहब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है, इसी गुंडागर्दी के कारण मैं कांग्रेस को पसंद नहीं करता।

 

शनिवार को प्रकाश मुनी साहब ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट किया। इसमें उनके घर की छत के ऊपर अतिक्रमण की तस्वीर थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, रायपुर में मेरे घर में किचन के छत के ऊपर एक कांग्रेसी नेता के द्वारा छज्जा डाला जा रहा है। मना करने पर गाली-गलौच किया जा रहा है। इसी गुंडागर्दी के कारण मैं कांग्रेस को पसंद नहीं करता। यह जानकारी सामने आते ही कबीरपंथ के अनुयाई भड़क उठे हैं। प्रकाश मुनी साहब के परिजन पंथ के अनुयाइयों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन विवाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश शुरू हो गई है।

 

राजा तालाब क्षेत्र में हो रहा है यह अतिक्रमण

 

बताया जा रहा है, कांग्रेस नेता राजा तालाब क्षेत्र में यह विवादित निर्माण करा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है, इस निर्माण के लिए दूसरों की संपत्ति पर भी अतिक्रमण किया गया है। प्रकाश मुनी साहब और निर्माणाधीन इमारत के बीच एक गली थी। कांग्रेस नेता ने इस गली पर भी निर्माण कर लिया है। इसकी वजह से कांग्रेस नेता की इमारत प्रकाश मुनी साहब के घर से सट गई है। उसका छज्जा उनकी छत के ऊपर निकाला जा रहा है। AJYM प्रदेश प्रवक्ता ज्योतिष कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि तत्काल शासन को दोसी अधिकारियों व व अतिक्रमण कार नेता पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की मांग की है

Related Articles

Back to top button