छत्तीसगढ़

अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी का शव जांजगीर में रेलवे ट्रैक पर मिला, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका

सबका संदेश न्यूज़ जांजगीर- छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रविवार देर रातअफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। खिलाड़ी की ट्रेन से गिरकर मौत होने का अंदेशा है। मृतककी पहचान जेब में मिले वीजा से की गई है। वह केरल की टीम से फुटबॉल खेलता था। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर उसके दोस्तों को खबर कर दी है। इसके साथ ही एंबेसी को भी सूचना दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

एंबेसी ने मांगी भारत से जानकारी

  1. जानकारी के मुताबिक, मृतक की जेब में एक मोबाइल मिला, जिसमें उसके दोस्तों के नंबर थे। उन नंबरों पर पुलिस ने संपर्क कर युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की। भाषाई दिक्कतें होने के कारण पुलिस को युवक के संबंध में विशेष जानकारी नहीं मिली। इस दौरान उसकी जेब से वीजा भी मिला, जिससे जानकरी मिली।
  2. मृतक की शिनाख्त डायमंड अबाउबाकूर के तौर पर हुई। वह आइवरीकोस्ट का रहने वाला था। वीजा जुलाई माह में ही जारी किया था। पुलिस ने इस संबंध में आइवरीकोस्ट एंबेसी को सूचना दे दी है। उन्होंने वीजा की कॉपी और अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिन्हें पुलिस की ओर से भेज दिया गया है। अब इंडियन एंबेसी से वहां की सरकार संपर्क कर रही है।
  3. मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर युवक के वीजा आदि का फोटो उसके दोस्तों को भेजा गया तो यह पता चला कि वह अफ्रीकन मूल का है और फुटबॉल खिलाड़ी है। कुछ ग्रुप फोटोग्राफ भी मिले हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button