छत्तीसगढ़

शहीद दिवस पर रखा जाएगा दो मिनट का मौन व्रत’Two minutes silence will be observed on Martyrs’ Day

शहीद दिवस पर रखा जाएगा दो मिनट का मौन व्रत’

बिलासपुर 29 जनवरी 2022

जिले के सभी कार्यलयों में कल शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस और अन्य शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में दिशा- निर्देश जारी किए हैं।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की याद में 30 जनवरी को सारे काम और गतिविधियों को रोककर सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा।
समूह में खड़े होकर करेंगे मौन धारण –
व्यवहारिक रूप से जहां भी संभव हो, दो मिनट का मौन शुरू होने और समाप्त होने की सूचना दी जाएगी।
सिग्नल सुनकर जो व्यक्ति जहां उपलब्ध हो, खड़े होकर मौन धारण करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दो मिनट का मौन रखते समय आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने दैनिक कार्य को दो मिनिट के लिये त्यागकर इसमें शामिल हों।

 


जारी निर्देश के अनुसार सभी लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गयी है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button