छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ईद पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज, वोरा व कांग्रेस नेताओं ने ईदगाह मैदान पहुंचकर दी बधाई

दुर्ग। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की सोमवार को शहर में खुशियां बिखरी। इस मौके पर मुस्लिम भाईयों ने मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदाकर एक-दूसरे को बधाई दी। मुस्लिम भाईयों को बधाई देने जनप्रतिनिधिगण भी मस्जिदों में पहुंचे थे। नमाज उपरांत घरों में कुर्बानी की रस्म पूरी की गई और सेवईयों का भी लुप्त उठाया गया। जिससे दिनभर ईद की रौनक बनी रही। दुर्ग शहर के गंजपारा स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां सुबह करीब 4 हजार की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने ईद की विशेष नमाज पढक़र छत्तीसगढ़ में अमन-चैन की दुआं मांगी। उन्हे जामा मस्जिद के इमाम मुक्ति महोम्मद शहनवाज असरफी द्वारा नमाज की रस्म पूरी करवाई गई। शहर विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू ने ईदगाह मैदान पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। इसके अलावा शहर जिला मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पार्षद प्रकाश गीते, प्रवक्ता नासिर खोखर, पार्षद हमीद खोखर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री शेख रज्जाक, दुर्ग लोकसभा युकां के पूर्व अध्यक्ष अय्युब खान, अबरार पुवार, जुनैद आजमी, इलियास चौहान, फिरोज खान, नियाज खान, इस्माईल चौहान, हाजी युसुफ भाई खोखर, मतीन शेख ने भी मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी। शहर विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में ईदगाह मैदान में मुस्लिम भाईयों को बधाई देने कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का जमावड़ा रहा, लेकिन भाजपा, जोगी कांग्रेस, आप एवं अन्य राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि नदारत रहे। यह विषय मुस्लिम भाईयों में खासा चर्चा का विषय बना रहा। ईदगाह मैदान गंजपारा के अलावा नूरी मस्जिद केलाबाड़ी में मौलाना अरशद रजा, तकियापारा मस्जिद में मौलाना मंसूर रजा, जामा मस्जिद मोतीपारा में सैय्यद अली, मो. अजय खान तितुरडीह मस्जिद में मौलाना अब्दुल बारी साहब द्वारा मुस्लिम भाईयों को ईद की नमाज अदा करवाई गई।

Related Articles

Back to top button