छत्तीसगढ़

कोनी, लोफंदी अरपा नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही Action taken on illegal sand mining in Koni, Lofandi Arpa river

कोनी, लोफंदी अरपा नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही
’अवैध उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर, जेसीबी तथा पोकलेन मशीन जप्त’

बिलासपुर 27 जनवरी 2022

जिले के कोनी और लोफंदी गांव में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कोनी स्थित अरपा नदी मेें अवैध रेत का उत्खनन करते हुए 1 नग ट्रैक्टर और 1 नग पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम लोफंदी में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पर 1 नग जेसीबी मशीन तथा 2 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया।

 


जप्त किये गये वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ये महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button