Uncategorized

*नगर पंचायत साजा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष शालिनी मनोज जायसवाल द्वारा ध्वजा रोहन किया*

बेमेतरा/साजा:- साजा विधानसभा क्षेत्र नगर पंचायत साजा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी मनोज जायसवाल द्वारा ध्वजा रोहण 7.30 किया गया। जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई जिसके पश्चात ध्वजा रोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया जिसके पश्चात नगर के मुख्य समारोह स्थल जय स्तंभ चौक में अध्यक्ष शालिनी मनोज जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष संतोष वर्मा, जनपद अध्यक्ष दिनेश वर्मा, द्वारा ध्वजा रोहण 8.30 किया गया। जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई जिसके पश्चात ध्वजा रोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गान किया जिसके पश्चात नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष शालिनी मनोज जायसवाल द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री वचन की जिसके बाद नगर पंचायत साजा के विधायक प्रतिनिधि ने अपने वचन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी जिसके पश्चात कार्यक्रम की समापन हुआ। वही इस गणतंत्र दिवस पर कोरोना वायरस जैसे महामारी बीमारी व ओमिक्रॉण वायरस को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजर कर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष युगेश्वर सोनी, पार्षदगण लोकेश्वरी नारद साहू, बिसरू राम साहू, राजेश ठाकुर, मेनुका संजय सोनी, राधे वर्मा, ज्योति राठी, पुष्पा प्रकाश सिन्हा, हंसा शर्मा, अवधेश गोयल, संतोष बाजीगर यादव, नरेंद्र यादव, खेमेश्वरी दिनेश साहू,एल्डरमैन रोहित वर्मा, जितेंद्र जैन, शांता निर्मलकर सहित विप्लव गौरहा, सहित अनेक नागरिक व स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकगण तथा गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी कर्मचारि गण उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button