छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बैठक में महापौर के सवालों का जवाब नही दे पाये अधिकारी तो बेहद बिफरे महापौर

भिलाई। महापौर नीरज पाल ने शहर में विकास के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान विकास कार्यों के संबंध में जब महापौर ले अधिकारी से सवाल किया तो अधिकारी जवाब नही दे पाये तो अधिकारी पर महापौर श्री पाल बेहद बिफरे और कहा कि अगली बैठक में पूरी जानकारी के साथ आये बैठक में।

लापरवाही नही चलेगी। बताया जाता है कि बैठक में महापौर नीरज पाल ने सुपेला के शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य न होने को लेकर नेहरू नगर के कार्यपालन अभियंता पर नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि शीतला तालाब शहर का प्रमुख तालाब है। इसके लिए राशि भी स्वीकृत है फिर भी अधिकारी काम नहीं करा रहे हैं। जब अधिकारी महापौर के सवालों का जवाब नहीं दे सके तो उन्होंने बीच में ही बैठक रोक दी और कहा कि अगली बार पूरी जानकारी के साथ ही आना।

भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों के विकास को लेकर लगातार बैठकर कर जानकारी ले रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने पिछले दो दिनों में जोन क्रमांक 3, 4 एवं 5 के अधिकारियों की बैठक ली है। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने काफी लंबे समय से सुपेला शीतला तालाब के अटके हुए काम को लेकर नेहरू नगर के कार्यपालन अभियंता को जमकर डांटा। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य 88 लाख की लागत से होना है। यहां की पूर्व पार्षद धनेश्वरी साहू ने आरोप लगाया था यह राशि बीजेपी सरकार के समय स्वीकृत की गई थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य पिछले दो सालों से रुका हुआ है।

एजेंसी ने कुछ ही काम करने के बाद उसे बंद कर दिया। यह कार्य क्यों बंद किया जब मेयर ने पूछा तो नेहरू नगर जोन के अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। महापौर इसको लेकर खासे नाराज दिखे। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता यू.के. धलेंद्र, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता गौरव अग्रवाल एवं श्वेता वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हुडको की सड़क का डामरीकरण का कार्य जल्द करने दिये निर्देश
नीरज पाल ने हुडको में 17 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण की धीमी गति को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। महापौर ने शहर में विकास के लिए नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016-17 से लेकर अब तक के कार्यों की जानकारी मांगी है। जो एजेंसी काम लेने के बाद भी कार्य नहीं कर रही हैं उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेयर ने कहा इन कार्यों को करे जल्द पूरा
बैठक में महापौर नीरज पाल ने वार्ड क्रमांक 5 पीली मिट्टी चौक में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, प्रियदर्शनी परिसर में अग्रवाल भवन के पीछे लन टेनिस एवं वालीबाल कोर्ट निर्माण कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बीएसपी से अनापत्ति के अभाव में रुके हुए कार्यों की सूची प्रदान करने, नेहरू नगर जोन अंतर्गत उद्यानों का सौंदर्यीकरण,

हुडको कालीबाड़ी डोम शेड का कार्य प्रारंभ करने, पेवर ब्लॉक लगाने में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने, सहस्त्रबाहु उद्यान में सौंदर्यीकरण कार्य को भी फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कर्मा भवन में डोम शेड कार्य और वार्ड क्रमांक 5 लक्ष्मी नगर राजीव चौक के पास भवन निर्माण कार्य 2 दिनों के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button