छत्तीसगढ़

रास्ता चलते छेड़खांनी करने एवम विरोध करने पर किया मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

*👉रास्ता चलते छेड़खांनी करने एवम विरोध करने पर किया मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर*

*👉रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

*👉थाना पेंड्रा,अपराध क्रमांक 216 /22 धारा 354, 341, 294, 323, 506 भादवि*

पीड़िता ने थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनाँक 26/5/22 को फार्म भरने जा रही थी कि गुदुम देवरी का खेलन सिंह श्याम रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा। मना करने पर भी नहीं माना और हाथ पकडकर मारपीट करने लगा औऱ धमकी दिया कि रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216 /22 धारा 354, 341, 294, 323, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा उक्त गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। *पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल* के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगावकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पेंड्रा को प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किये।

थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। टीम को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डी एन तिवारी के नेतृत्व में आरोपी खेलन सिंह श्याम पिता भागवत सिंह श्याम निवासी गुदुम देवरी थाना पेण्ड्रा को विधि सम्मत कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button