छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एमआईसी गठन से पूर्व जोन अध्यक्ष के चुनाव पर भाजपा पार्षदों ने जताया आपत्ति

भिलाई। नगर निगम में जोन अध्यक्षों के चुनाव होने पर भाजपा पार्षदों से विरोध करते हुए नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर, सचिव नगरीय निकाय, संभागायुक्त को भाजपा के सभी 22 पार्षदों ने अपना हस्ताक्षरयुक्त दो पन्नों का एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें इन  पार्षदों ने कहा है कि एमआईसी गठन से पहले जोन अध्यक्षों का चुनाव कैसे हो रहा है, यह चुनाव गलत है, इस पर रोक लगाई जाये।

वही भाजपा पार्षद दया सिंह ने इस मामले में कहा है कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है उसे असंवैधिानिक नही होने दूंगा। भाजपा इसका पूरजोर विरोध करेगी।
जोन अध्यक्षों का चुनाव एक प्रशासनिक प्रक्रिया है,इससे कोई फर्क नही पड़ता-आयुक्त सर्वे इस मामले नगरनिगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा किएमआईसी गठन से पहले जोन अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों ने मेरे गैर मौजूदगी में निगम के उपायुक्त सुनिल  अग्रहरि को ज्ञापन सौंपा है।

एमआइसी गठन का अधिकार महापौर को है। जोन अध्यक्ष की प्रक्रिया चंूकि प्रशासनिक प्रक्रिया है, भाजपा नेताओं ने ज्ञापन जरूर सांैपा है उससे कोई फर्क नही पडता, जिस नियम अधिनियम का भाजपा पार्षद हवाला दे रहे है वह कोई मायने नही रखता।

Related Articles

Back to top button