छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया राजराजेश्वरी मंदिर में रुद्राभिषेक

भिलाई। सावन के पावन महीने में बोल बम समिति द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शुक्रवार को भिलाई के पावर हाउस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न करने के बाद भोलेनाथ के शिवलिंग पर सवा चार किलो चांदी से निर्मित नाग स्थापित किया गया। यह नाग आंध्र प्रदेश से बनवाया गया।

बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के विशेष आग्रह पर आज इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ। बोल बम समिति द्वारा पूरे सावन माह में निरंतर भोले बाबा के भक्ति और साधना के लिए कार्यक्रम किया जाता रहा है। डॉ रमन सिंह ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। उन्होंने समिति के अध्यक्ष दया सिंह और सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि समिति ऐसे ही निरंतर युवाओं को आस्था के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करते रहे। उन्होंने समिति को सदैव मार्गदर्शन एवं सहयोग करने की बात भी कही। कार्यक्रम में बोल बम समिति के निर्मल सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार यादव(शेरू),मानवेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह, मुकेश तिवारी, चरण जीत, करण, विनोद गुप्ता, संतोष चौहान, श्रीनिवास, तारण, उत्सव भोंसले, गौरव, सानू सरदार, अफरोज़, आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

यह भी देखे….

Related Articles

Back to top button