छत्तीसगढ़

सामुदायिक सहभागिता से “सात दिवसीय विशेष शिविर,ग्राम-बिसनपुरा ” में हुए विविध आयोजन Various events organized in “Seven Day Special Camp, Village-Bisonpura” with community participation,

सामुदायिक सहभागिता से “सात दिवसीय विशेष शिविर,ग्राम-बिसनपुरा ” में हुए विविध आयोजन,

शिविर में पहुंचे विभिन्न शासकीय विभाग
====================
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-दशरंगपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम-बिसनपुरा में सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिदिन ,प्रातः 5 बजे जागरण पश्चात ढोल-मंजीरों बैंड के साथ मार्चपास्ट व नारा,भजन करते हुए प्रभातफेरी निकाली जाती थी। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को”आत्म रक्षा हेतु ” व्यावसायिक शिक्षक वैभव श्रीवास द्वारा दो दिवस तक “कराटे” का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें गुरू अभिवादन”ओस” और विभिन्न पंच सिखाये । इसी कडी में दो दिवस योगाचार्य “हरिराम साहू” द्वारा योग व प्राणायम से स्वस्थ रहने के गुर सिखाये गये।सात दिनों के शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों-कर्मचारियों -अधिकारियों की सहभागिता रही,जिसमें प्रमुख रूप से “उद्यान विभाग”,कृषि विभाग,पशु चिकित्सा विभाग,स्वास्थ्य विभाग ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,गुरू सिंघ सभा -कवर्धा, शार्ट फिल्मों के कलाकार,गायक तुलेश्वर शर्मा,मोटिवेटर भागवत साहू,महिला एवं बाल विकास विभाग,समाजसेवी सुरेश साहू,सखी वन स्टाॅप सेन्टर-कवर्धा इत्यादि ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर पोस्टर-बैनर,पाम्लेट बांटकर /प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वयंसेवकों तथा ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर, मार्गदर्शन किया। समाज में बेहतर काम करने वाले कर्मठ-समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को “पुलिस कप्तान-डाॅ लाल उमेंद सिंह जी ” द्वारा शाल,श्रीफल,सम्मानपत्र से सम्मानित करने का गौरवशाली पल भी शिविर में उल्लेखनीय रहा। सुबह 9 से 12 बजे तक परियोजना कार्य अंतर्गत तालाब,बोरिंग,गलियों ,तालाब के घाटों की साफ-सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया गया ।शिविर के रात्रि में स्वयंसेवकों द्वारा किये जाने “सांस्कृतिक कार्यक्रम “ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया । शाउमावि-दशरंगपुर के प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी,एस.एम.डी.सी.अध्यक्ष-महेश केशरी,सांसद प्रतिनिधि-नरेश केशरी,विधायक प्रतिनिधि-नवीन केशरी,राष्ट्रीय सेवा योजना-दशरंगपुर के कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू,गणित व्याख्याता रज्जीकौर

 चाॅवला , ग्राम पंचायत -बिरनपुर की सरपंच सीमा चंद्राकर ,प्रतिनिधि-जीवन चंद्राकर, समाजसेवी अघनू राम चंद्राकर ,पूजा चंद्राकर शिविर नायक-नरेन्द्र चंद्राकर ,राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त(स्काउट)बलराम चंद्राकर,शैलेन्द्र चंद्राकर,खोमेश्वर चंद्राकर,रूपेशदास मानिकपुरी,जागेश्वर चंद्राकर राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका कलाकार प्रभा चंद्राकर तथा पंचगणों ने आगंतुक सभी अधिकारी/कर्मचारी/नागरिकों एवं शिविर में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button