9 जनवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष-
यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए कोई विशेष नहीं है। इस सप्ताह आय तो प्राप्त होगी किंतु परेशानियां कम नहीं हो पाएंगी। निराशा का भाव हावी हो सकता है। चिंताएं अधिक रहेंगी एवं तनाव कम नहीं होगा।
- खराब दिन- मंगलवार एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। दिखावे में व्यय भी अधिक होगा। शनिवार को चिंता, अपमान एवं भय की स्थिति बनी रहेगी।
- अच्छा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को किसी बड़ी परेशानी का हल मिलने की संभावना है। शत्रु नाकाम होंगे। आय अच्छी बनी रहेगी एवं अटका धन प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन-व्यापार में संभलकर कार्य करें। निवेश से बचें एवं नौकरी में अपने काम से काम रखें।
- शिक्षा-पढ़ाई में शिक्षा स्थल पर अड़चन आ सकती है।
- स्वास्थ्य-आंख एवं कंधे में दर्द रहेगा।
- प्रेम- साथी के साथ शांति भंग होने का योग है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव हो सकता है।
- क्या करें- हनुमान जी को केले के फल का भोग लगाएं।
वृषभ-
यह सप्ताह मिश्रित फल लेकर आएगा। आय संबंधी व्यवधान होंगे और अज्ञात भय चिंता बनी रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर आशंकित बने रहेंगे। आपके काम में अड़चन पैदा करने वाले सक्रिय रहेंगे।
- खराब दिन- सोमवार का दिन तनावपूर्ण हो सकता है।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार से सुधार दिखाई देगा। नाराज लोगों को मनाने में आप सफल होंगे एवं परिवार में खुशियों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा, साथ ही प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को सफलताएं प्राप्त होंगी। आय में वृद्धि एवं कार्य में तेजी रहेगी। शनिवार को धन प्राप्ति का योग है। मन प्रसन्न रहेगा एवं भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन-व्यापारिक कार्य में तेजी आएगी एवं नौकरी में वर्चस्व प्राप्त होगा।
- शिक्षा-गृह कार्यों की वजह से पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
- स्वास्थ्य-आंखों एवं सिरदर्द की समस्याएं रह सकती है।
- प्रेम-साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें-पार्वती जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
मिथुन-
राशि पर चंद्र की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। यात्रा लाभदायक होगी एवं प्रसन्नता प्रदान करने वाले समाचार प्राप्त होंगे।
- खराब दिन- मंगलवार एवं बुधवार को मित्रों से संभलकर रहें। धन की कमी रहेगी। विरोधी परेशान कर सकते हैं। कुविचारों की अधिकता होगी।
- अच्छा दिन- शुक्रवार एवं शनिवार को भाग्य अनुकूल रहेगा। सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य में तेजी आएगी। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। शनिवार का दिन भी अच्छा रहेगा।
- प्रोफेशन-निवेश से लाभ होगा एवं नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी।
- शिक्षा- पढ़ाई में सहपाठियों से सहयोग मिलेगा।
- स्वास्थ्य- पैरों में दर्द एवं अत्यधिक तनाव रह सकता है।
- प्रेम-साथी से सहयोग मिलेगा एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
- क्या करें-दुर्गा जी को हरे वस्त्र चढ़ाएं अथवा चने का भोग लगाएं।
कर्क-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। इस हफ्ते चिंताएं अधिक होंगी, शत्रु कार्य बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। योजनाएं खराब हो सकती हैं और गुप्त रहस्य उजागर हो सकते हैं।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को समय पक्ष का रहेगा। आय में वृद्धि होगी एवं विरोधी पीछे हटेंगे। आपके द्वारा किए गए सभी कार्य भी सफल होंगे और समस्याओं का हल मिलेगा। शनिवार का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।
- खराब दिन- सोमवार के बाद गुरुवार एवं शुक्रवार पुन: संभलकर रहना होगा। अपेक्षाएं पूर्ण नहीं हो पाएंगी। निकट के लोगों से सावधान रहें एवं आर्थिक नुकसान हो सकता है।
- प्रोफेशन-निवेश से लाभ होगा एवं नए सौदों के साथ नौकरी में तरक्की संभव है।
- शिक्षा-आप अध्ययन में पूर्णता लाने में सफल होंगें।
- स्वास्थ्य-कंधे एवं कमर में दर्द होगा। मुंह पर चोट लगने की संभावना है।
- प्रेम-साथी से निराशा प्राप्त होगी एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें-महाकाली को हलवे का भोग लगाएं।
सिंह-
राशि में इस सप्ताह पंचम भाव में चंद्रमा के होने से सब कुछ अच्छा रहने की संभावना है। गुप्त शत्रुओं की चालें निरर्थक होंगी एवं आपकी ताकत में वृद्धि होगी। आय उत्तम बनी रहेगी एवं यात्राएं सफलता दिलाने वाली होंगी।
- खराब दिन- मंगलवार एवं बुधवार को मामा पक्ष से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। परिवार में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। जरूरी कार्य में देरी भी होगी।
- अच्छा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी और आय वृद्धि होगी, साथ ही सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार को सतर्क रहें, धैर्य रखें एवं किमती सामान की रक्षा करें।
- प्रोफेशन-व्यापार में उन्नति एवं वृद्धि का योग है। नौकरी में बाहर जाना पड़ सकता है।
- शिक्षा-पढ़ाई में रुकावट आ सकती है एवं अनावश्यक कार्यों में समय खर्च होंगा।
- घुटनें में दर्द होगा।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव में निराशा मिलेगी एवं वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।
- क्या करें- गणेश जी को लाल पुष्प एवं घी का दीपक जलाएं।
कन्या-
इस सप्ताह राशि में चतुर्थ भाव में चंद्र के होने से कार्य की गति मंद बनी रहेगी, साथ ही उत्साह में कमी रहेगी। बेकार के काम में समय नष्ट होगा।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार से आय में वृद्धि होने की संभावना है। यात्रा का योग है एवं विदेश जाने वालों की अड़चनें समाप्त होंगी। संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार को खुशी का समाचार मिलेगा और धनागमन होगा। इतना ही नहीं, आपको परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा।
- खराब दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को पुन: चिंताएं रहेंगी। कार्य की गति कम होगी एवं विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।
- प्रोफेशन-किसी को भी उधार देने से बचें एवं नौकरी में अधिकारी रुष्ट हो सकते हैं।
- शिक्षा- सही वक्त पर सब कार्य करने में सफल होंगे। पढ़ाई बेहतर होगी।
- स्वास्थ्य-आलस्य की अधिकता रहेगी एवं शरीर में दर्द बना रहेगा।
- प्रेम-साथी से छुपाकर किया गया कार्य उजागर हो सकता है। वैवाहिक जीवन सही रहेगा।
- क्या करें-हनुमान जी को नारियल भेंट करें।
तुला-
आपके लिए यह सप्ताह ठीक रहने वाला है। इस सप्ताह समस्याओं का निदान होगा एवं नए कार्य करने को मिल सकते हैं, इतना ही नहीं आमदनी में भी सुधार होगा। आपकी सभी योजनाएं समय पर पूर्ण होंगी, साथ ही पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।
- खराब दिन- मंगलवार एवं बुधवार को धार्मिकता के प्रति विचलित करने वाले लोग मिल सकते हैं। कार्य से मन खिन्न रहेगा, साथ ही उत्साह में भी कमी रहेगी। शनिवार को आरोप लग सकते हैं और अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं।
- अच्छा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को विवादों में विजय प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। संतान का साथ मिलेगा एवं कार्य सफल होंगे।
- प्रोफेशन-व्यापारिक व्यय ज्यादा हो सकते हैं। नौकरी में परेशानी बनी रहेगी।
- शिक्षा-ज्यादा कार्य करने पर भी मनचाहा ग्रेड मिलने पर संदेह रहेगा।
- स्वास्थ्य-त्वचा में तकलीफ एवं आंख में परेशानी हो सकती है।
- प्रेम- नए दोस्त प्राप्त होंगे एवं जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे।
- क्या करें-हनुमान जी को घी का दीपक जलाएं।
वृश्चिक-
कुछ मिला कर कहा जाए तो यह सप्ताह आपके अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप आक्रामक भी हो सकते हैं। इस सप्ताह क्रोध की अधिकता रहेगी, मगर आपके कार्य समय पर होते जाएंगे।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को पर्वतीय स्थल पर सैर पर जाने का मौका मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। शनिवार उत्तम दिन रहेगा।
- खराब दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। मन खिन्न रहेगा एवं आय में कमी हो सकती है। यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा।
- प्रोफेशन-व्यापार में लाभ बढ़ेगा एवं नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
- शिक्षा-शिक्षक प्रसन्न रहेंगे तथा पढ़ाई में सफलता के साथ संसाधन उपलब्ध होंगे।
- प्रेम-साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें-दुर्गा जी को आटे से बनी मिठाई अर्पण करें।
धनु-
सप्ताह का आरंभ जोरदार होगा, आय बेहतर बनेगी, लेकिन अनावश्यक शंकाएं बनी रहेंगी। प्रतिष्ठित लोग से मेलजोल होगा और उनका सहयोग प्राप्त होगा एवं आपके सभी कार्य समय पर होंगे।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को भी अनुकूलता प्राप्त होगी। कार्य गति से चलते रहेंगे एवं स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। कार्य सफल होंगे और उत्साह बना रहेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को स्वयं के प्रयास से सफलताएं प्राप्त होंगी और आय भी अच्छी बनी रहेगी।
- खराब दिन- शनिवार को आय में कमी आ सकती है, साथ ही कार्य अव्यवस्थित रहेगा।
- प्रोफेशन-व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में व्यवस्थाएं खराब मिल सकती हैं।
- शिक्षा-खेलकूद आदि गतिविधियों में समय व्यतीत होगा एवं पढ़ाई में समय नहीं दे पाएंगे।
- स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
- प्रेम-साथी की नाराजगी दूर होगी एवं वैवाहिक संबंध सुखमय रहेंगे।
- क्या करें- दुर्गा जी को कच्चे दूध का भोग लगाएं।
मकर-
इस सप्ताह आपको मानसिक परेशानी रहेगी। कार्य में विलंब एवं आय की कमी हो सकती है, साथ ही व्यय भी अधिक होंगे। अन्य लोगों का व्यवहार विचलित करने वाला हो सकता है।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। सफलताएं मिलेगी एवं आय में भी वृद्धि होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होगी। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को भाग्य मजबूत बनेगा एवं शनिवार से धन की प्राप्ति सुगम होगी।
- खराब दिन- केवल सोमवार के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
- प्रोफेशन-नौकरी में पदोन्नति होगी एवं व्यापार में लाभ संभावित होंगे।
- शिक्षा-शिक्षकों का साथ मिलेगा एवं नई बातें जानने को मिलेंगी।
- स्वास्थ्य-पुराने रोगों में लाभ होगा एवं मन प्रसन्न रहेगा।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा।
- क्या करें-गणेश जी को घी का दीपक लगाएं।
कुंभ-
राशि में एकादश भाव में चंद्र होने से कई समय से आ रही समस्याओं का अंत होगा एवं कार्य में नए अनुबंध हो सकते हैं। यात्राएं सफल होंगी एवं कोई बड़ी सफलता प्राप्त करने का योग है। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी।
- खराब दिन- मंगलवार एवं बुधवार को कठिनाईयां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यय की अधिकता होगी एवं तनाव बना रहेगा। समय भी अनावश्यक कार्यों में नष्ट होगा।
- अच्छा दिन गुरुवार एवं शुक्रवार को सफलतादायक समय रहेगा। आय में वृद्धि के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। शनिवार का दिन भी पक्ष का रहेगा और सफलताएं प्राप्त होंगी।
- प्रोफेशन-नए व्यापारिक सौदे होंगे एवं नौकरी में स्थानांतरण के साथ तरक्की का योग है।
- शिक्षा-पढ़ाई में मन लगेगा।
- स्वास्थ्य-पेट एवं आंतों में समस्या हो सकती है।
- प्रेम-साथी से दूर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बन सकता है।
- क्या करें- शिव जी को फलों का भोग लगाएं।
मीन-
इस सप्ताह दशम भाव में चंद्र के होने से भाग्य का साथ मिलेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। स्वयं से ज्यादा दूसरों की चिंता रहेगी। आपके लिए संकोच करना हानिकारक रहेगा। हो सकता है कि क्रोध की अधिकता भी रहे। सरकारी तंत्र से लाभ होगा।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को धन की प्राप्ति होगी। सफलताएं प्राप्त होगी एवं अटके कार्यों में गति आएगी। संपर्कों से लाभ भी प्राप्त होगा। शनिवार का दिन सुखमय रहेगा। धन की वृद्धि एवं सहयोग मिलेगा।
- खराब दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को परेशानियां आ सकती हैं। आय प्राप्ति में बाधा एवं अन्य कार्यों में भी रुकावटें आ सकती हैं।
- प्रोफेशन-कार्य में निरंतरता होगी एवं नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे।
- शिक्षा-पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होगा एवं शिक्षक भी नाराज हो सकते हैं।
- स्वास्थ्य-पेट एवं कमर में दर्द के साथ सर्दी एवं खांसी की समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-साथी से दुख प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी अनुकूल रहेगा।
- क्या करें- गणेश जी को खीर का भोग लगाएं।