कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया और क्षेत्र कब आसपास के गावों विकास कब लिए करोड़ो  रुपए विकास कार्यो का भूमिपजन किया

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के घोषणा अनुरूप पिपरिया नगर पंचायत के समुचित विकास के लिए करोड़ो रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकासमूलक कार्यों का भूमिपजन किया। भूमिपजन कार्यों में नगर विकास में अधोसंरचना मद वर्ष 2023-24 मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा अनुरूप राशि  2 करोड़ 75 लाख 66 रुपए तथा राज्य प्रवर्तित योजना के तहत राशि 72 लाख 58 लाख  रुपए, इसके अतिरिक्त पिपरिया नगर से सटे क्षेत्रो में, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 02 कार्यो के लिए 308.48 लाख रुपए लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 02 कार्यों के लिए 627.29 लाख एवं नवीन तहसील कार्यालय निर्माण 71.12 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य सम्पन्न किया गया। साथ ही 12 नवीन राशन कार्ड वितरण का कार्य किया गया। दोनो भूमिपजन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के साथ इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री गणेशनाथ योगी, श्री कलीम खान, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्री अशोक चोपड़ा, श्री विरेन्द्र जांगडे श्री गनपत गुप्ता, श्री बबलू गुप्ता, श्री प्रवीण वैष्णव, श्री महेंद्र कुम्भकार, अध्यक्ष, नगर पंचायत पिपरिया, श्री शत्रुहन साहू जी, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत पिपरिया,सभी पार्षदगण, नगरवासी एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button