Uncategorized

वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय पंडित विमलकुमार की 84वी जयंती 06जनवरी 2022को शासकीय ठाकुर रामसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम्हेपुर मे आयोजित

लोरमी- छत्तीसगढ राज्य निर्माण के प्रथम पंक्ति के नेता, आकाशवाणी रायपुर के प्रथम उद्घोषक, वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय पंडित विमलकुमार पाठक की 84वी जयंती आगामी 06जनवरी 2022 दिन गुरुवार दोपहर 12बजे से शासकीय ठाकुर रामसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम्हेपुर, लोरमी जिला मुगेली छत्तीसगढ आयोजित है।उक्त कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण गौ रक्छा अभियान के अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिह के संयोजक्तव मे छत्तीसगढ केसरी समाचार पत्र, मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी, आगर साहित्य एवम कविता चौराहे पर मुंगेली, राम्हेपुर शिक्षा प्रसार समिति, दैनिक श्रमबिन्दु भिलाई, छत्रिय समाज मुंगेली, तथा निरोगधाम लोरमी के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया है।कार्यक्रम मे बिलासपुर लोकसभा के सान्द्र श्री अरूण साव,विधायक पुन्नुलाल मोहल्ले,पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिह, पूर्व विधायक श्री तोखन साहू,छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर विनय कुमार पाठक, पिछडावर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर सियाराम साहू,श्री प्रह्लाद पाठक,श्री दिनेश पाठक, अनिल जायसवाल, भैयालाल छत्रिय, सच्चिदानंद उपासने, लखनलाल साहू,ठाकुर ज्ञानेन्द्र सिह, नवलकिशोर तिवारी,अजय मसीह , भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव, सेवाराम पाण्डेय, ठाकुर वासुदेव सिह,अमीरचंदजी अरोरा,नवलदास जी,पद्मश्री डाक्टर सुरेंद्र दुबे,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानू संजय केसरवानी,जिला शिक्षाधिकारी श्री सतीश पांडेय, अशोक तिवारी,सरपंच संजीव शर्मा,एवम डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमांशु महाराज अतिथि के रूप मे आमंत्रित किए गए है।उक्त कार्यक्रम मे समाजसेवा,शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करनेवाले महंत विवेकगिरि जी महराज, डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमांशु महाराज, पंडित चन्द्रपुरा शर्मा,श्रीमती दुर्गा तिवारी,तथा मेधावी छात्रा कुमारी आकांक्षा पाण्डेय सहित अनेक विभूतियो का सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button