मानव सेवा करके नये साल एवं सेवा कार्य के 6वे वर्ष के प्रवेश का किया गया स्वागत
दुर्ग | जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा 1 एवं 2 जनवरी को नये साल एवं संस्था के 6वे वर्ष के प्रवेश का पूरे जिले में मानव सेवा, दिव्यांग सेवा गौ सेवा करके किया गया स्वागत..एक ओर प्रदेश एवं देश मे आम जन नये साल का जश्न बना रहे थे वही दुर्ग शहर के युवा पार्टी, डांस, मस्ती, जश्न को छोड़कर नये साल के प्रथम दिवस 1 एवं 2 जनवरी 2022 को सुबह से लेकर रात तक मानव सेवा, गौ सेवा कर रहे थे..
समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।
इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 5 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत (प्रतिदिन) गरीब, असहाय, अनाथ, एवं विकलांग जनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर रही है, जिसमे प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा है..
शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 5 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है, उसी सोच एवं उद्देश्य में संस्था द्वारा प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु निःशुल्क वितरण कर रही है..जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य को अनवरत 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष आयोजन किया गया,
साल के प्रथम दिवस एवं संस्था के 6वे वर्ष के प्रवेश पर संस्था के युवा सदस्यो द्वारा दिनाँक 1 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे जिले की प्रथम स्कूल, सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रथामिक शाला में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, बिस्किट का वितरण किया गया एवं स्कूली बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करके अपने इस वर्ष के मानव सेवा के कार्य का प्रारंभ किया गया, कार्यक्रम में लगभग 250 बच्चों को जरूरत की समाग्री का वितरण किया गया..
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से ग्राम खेदामारा, जामुल की शासकीय मिडिल स्कूल जाकर वहां अध्ययनरत 86 स्कूली बच्चों को चरण पादुका, कॉपी, पेन, बिस्किट, पेंसिल, का वितरण किया गया, स्कूली बच्चों को चरण पादुका पाकर बहुत खुशी हुई क्योकि पहेली बार ऐसी समाग्री कोई संस्था उन्हें दी है जिनकी उनको बहुत आवश्यकता थी,
संस्था के शिशु शुक्ला ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को संस्था द्वारा किये जा रहे मानव सेवा कार्य को 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सँध्या 4 बजे संस्था द्वारा 5 दिव्यांग जनोँ को ट्रायसिकल वितरण किया गया, ट्रायसिकल विश्वविख्यात कथावाचक भागवत भूषण परम् आदरणीय पंडित प्रदीप मिश्रा के हाथों किया गया, भिलाई में शिव महापुराण की कथा करने पधारे हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने हाथों से 5 दिव्यांग जनोँ को ट्रायसिकल की चाबी भेंट की, संस्था द्वारा विगत 5 वर्ष से किये जा रहे मानव सेवा के कार्य की बहुत अधिक प्रशंशा की पंडित जी ने और खुश होकर अपनी स्वयं की ओढ़ी हुई साल को संस्था के अध्यक्ष बंटी शर्मा को ओढाई आगे के कार्यों के लिए शुभकामनाएं एवं आर्शीवाद दिए 1 जनवरी को वितरण की गयी 5 ट्रायसिकल को मिलाकर संस्था द्वारा 45 ट्रायसिकल जिले के दिव्यांग जनोँ को वितरण की गई है..
प्रतिदिन की भोजन सेवा की तरह 1 जनवरी को भी रात्रि 8 बजे जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू एवं समाज सेविका पायल कुमांट नवकार परिसर उपस्थित होकर अपने हाथों से संस्था के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 5 केक काटकर जरूरतमंदों को केक, मिष्ठान, नमकीन, भोजन, बिस्किट एवं जरूरत की सामग्री वितरण किये.. संस्था के ईशान शर्मा मोनू ने बताया कि मानव सेवा कार्य के दूसरे दिवस दिनाँक 2 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे शहर में घूम-घुमकर गौ सेवा की गयी, जिसमें युवाओं द्वारा गौ माता को रोटी, हरी सब्जी, गुड़ खिलाया गया, एवं गौ माता को दुर्घटाना से बचाने के उदेश्य से उनके सिर पर रेडियम पट्टी लगाई गयी, जिसमें पुलगांव, पटेल चौक, अंजोरा, नेहरूनगर, स्टेशन रोड, पिसेगांव, गंजपारा चौके, में युवाओं ने लगभग 130 से अधिक गाय को रेडियम पट्टी लगाई गई..
दूसरे दिवस दोपहर 1 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग जाकर सभी वृद्ध महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को लुंगी और सभी वृद्धजनोँ को कम्बल, बिस्किट, फल का वितरण किया गया, इसके साथ साथ वृद्धाआश्रम के सभी कमरों में घड़ी भी लगाई गई..
सांय 4 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर 126 जरूरतमंदों को ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे, कम्बल एवं गर्म टोपी का वितरण किया गया. एवं उसके पश्चात सँध्या 7 बजे बाल अनाथ आश्रम में बच्चों को चरण पादुका, कॉपी, पेन, बिस्किट एवं जरूरत की सामग्री वितरण की गयी..
संस्था के द्वारा किये जा रहे मानव सेवा के कार्य को 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मानव सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा के कार्यों को देखकर पूरे जिले के नागरिकों ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की इस वर्ष नए साल पर जन समर्पण सेवा संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर जिले के बहुत से लोगों एवं संस्थाओं ने मानव सेवा कार्य किये.
इस सेवा कार्य में अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, शिशुप्रताप शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राहुल शर्मा, महेंद्र साहू, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, संजय सेन, दद्दू ढीमर, अख्तर खान, हरीश ढीमर, सुजल शर्मा, वाशु शर्मा, मीनल जैन, सरिता शर्मा, संगीता शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, रुपल गुप्ता, सुमन शर्मा, शिल्पी शर्मा, शमीर खान, शब्बीर खान, महेश गुप्ता, शिबू खान, दिनेश ढीमर, एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गण उपस्थित रहे..