मामूली तकरार ने लिया ख़ौपनाक् रूप, हैवान पति ने किया बेरहमी से पत्नी का कत्ल जानिए क्या है पूरा मामला

नाभा में दिल कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां बौड़ा गेट कालोनी में एक पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पति ने खुद ही पुलिस को कंट्रोल रूम पर इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बौड़ा गेट कालोनी में रहने वाले हरप्रीत सिंह का विवाह 5 वर्ष पहले अंजू के साथ हुआ था और दोनों की एक बेटी भी है। इन दोनों के बीच अक्सर लड़ाई रहती थी।
अंजू किसी सैलून में काम करती थी परन्तु हरप्रीत सिंह उसे सैलून पर जाने से रोकता था कि वह लड़कों वाले सैलून पर काम न करे। अंजू कहती थी कि वह वही काम करेगी, जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। हरप्रीत को इतना गुस्सा आया कि सुबह करीब 4 बजे उसने अपनी पत्नी अंजू का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में उस ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित कर दिया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है।
इस मौके पर मृतका अंजू की सास रणजीत कौर और ससुर सुखदेव सिंह ने बताया कि यह दोनों से अलग रहते थे और अक्सर ही इनकी लड़ाई होती रहती थी क्योंकि हरप्रीत अपनी पत्नी को सैलून पर जाने से रोकता था और बहु अक्सर ही सैलून पर जाती थी। इस मौके पर पड़ोसी ने बताया कि इनकी लड़ाई तो अक्सर ही रहती थी पर जब हरप्रीत ने अंजू को मौत के घाट उतारा तो क्या ससुराल परिवार को पता नहीं था।लोगों का कहना है कि ससुराल को सब कुछ पता था पर उन्होंने जान-बूझ कर अपने पुत्र को ऐसा करने से नहीं रोका, जिस कारण यह घटना हुई है। पुलिस के जांच अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए मृतका के पति ने ही इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतका के परिवार के बयानों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी पर आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।