Uncategorized

*नवकेशा में अखंड नवधा रामायण सम्मेलन का 23वां वार्षिकोत्सव 10 जनवरी से आयोजित*

बेमेतरा/साजा/देवकर:- विकासखण्ड साजा के ग्राम नवकेशा (देवकर) में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2022 तक नव वर्ष की परिप्रेक्ष में  रखा गया है। इस आयोजन पर जय अम्बे मानस मंडलीय नवकेशा के समिति का प्रमुख योगदान है और साथ ही समस्त ग्रामवासी नवकेशा का भी सहयोग रहेगा। इस अवसर पर समस्त मंडली को आमंत्रण कर इस भव्य आयोजन का सौंदर्य से सोभायमन कर भगवान श्री रामचरित मानस का बखान करते हुए राम नाम का पाठ सुनाएंगे। तुलसी दास जी के द्वारा लिखे राम चरित्र मानस में राम नाम की महिमा और राम के गुणों को सुनकर लोग अपने जीवन को सफल और कृतार्थ करेंगे और गांव के सभी लोग भक्ति भाव में डुब कर राम नाम रूपी गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को सफल बनाएंगे। इसके साथ ही मड़ई एवं नाच का आयोजन 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को रखा गया है।

आप सह पधारकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button