छत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ की समीक्षा बैठक आयोजित Review meeting of DMF held under the chairmanship of Collector

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ की समीक्षा बैठक आयोजित

 

बिलासपुर
31 दिसम्बर 2021
कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास संस्थान डीएमएफटी की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, के्रडा, महिला बाल विकास विभाग, आर.ई.एस, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि जनता के सरोकार से जुड़े इन कार्याे को जल्द पूरा करें। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, मस्तूरी विधायक डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव रखें।

बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री हरीस एस, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button