छत्तीसगढ़

श्री अरबिंदो के जीवन तथा शिक्षा से संबंधित विधाओं में भाग लेने हेतु आवेदन 4 जनवरी तक आमंत्रित Applications invited by January 4 to participate in the disciplines related to the life and education of Sri Aurobindo

श्री अरबिंदो के जीवन तथा शिक्षा से संबंधित विधाओं में भाग लेने हेतु आवेदन 4 जनवरी तक आमंत्रित

बिलासपुर
31 दिसम्बर 2021
भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा 25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक पुडुचेरी में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्री अरविंदों के जीवन तथा शिक्षा के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक करने हेतु उनके स्वतंत्रता संग्राम तथा साहित्यिक विधाओं के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 5 विधाओं राष्ट्रवादी काल के भाषणों या लेखों का पाठ, नृत्य एवं संगीत के साथ काव्य पाठ, नाटक, स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित गीत, श्री अरबिंदों के निर्णय एवं उपदेश (संक्षिप्त विचारोत्तेजक कथन) और उस पर टिप्पणी पर आधारित होगी।
प्रतिस्पर्धा हेतु पर्याप्त संख्या में पंजीयन प्राप्त होने पर विधाओं का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा।
इन प्रत्येक विधाओं में समस्त जिलों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संचालनालय स्तर पर गठित निर्णयन समिति द्वारा परीक्षण कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित किया जाएगा। ऐसे प्रतिभागी जो श्री अरबिंदों के जीवन तथा शिक्षा से संबंधित विधाओं में जिला स्तर पर भाग लेने के इच्छुक हो।
वे कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला खेल परिसर बिलासपुर 04 जनवरी 2022 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button